हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जाखल में मानव...

    जाखल में मानवता कार्यों के साथ हुआ पावन अवतार माह का आगाज

    Incarnation Month of Shah Mastana Ji

    नामचर्चा के दौरान फूड बैंक से तीन जरूरतमंदों को दिया राशन

    जाखल (तरसेम सिंह)। जाखल ब्लॉक में डेरा सच्चा सौदा के (Incarnation Month of Shah Mastana Ji) संस्थापक पूजनीय बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन धूमधाम से किया गया। नामचर्चा में ब्लॉक भंगीदास राजेंद्र बारु इन्सां ने मंच संचालन करते हुए विनती का भजन बुलवाकर शुरूआत करवाई। नामचर्चा में डेरा प्रेमियों द्वारा लगाए गए धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के नारों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा। इसके बाद डेरा प्रेमियों ने एक के बाद एक कर भजनों के माध्यम से अपने मुर्शिद के इस महीने में अवतार धारण करने की खुशी व्यक्त की।

    ये भी पढ़ें::-पूज्य गुरु जी की नशों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम का दिखने लगा असर

    इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बरनावा स्थित आश्रम से रूहानी सत्संग को लाइव प्रसारण भी किया गया। जिसे साध-संगत ने बड़े उत्साह के साथ श्रवण किया। नामचर्चा के दौरान गांव तलवाड़ा के रामलाल इन्सां परिवार की ओर से 3 जरूरतमंद परिवारों को 1 महीने का राशन वितरित किया गया।

    ब्लॉक भंगीदास राजेंद्र इन्सां ने बताया कि ब्लॉक जाखल कि आज सुबह 10 बजे शुरू हुई नामचर्चा में डेरा श्रद्धालुओं द्वारा भजनों के माध्यम से गुरु का गुणगान कर आपस में प्रेम करने व भगवान का नाम जपने के लिए शिक्षित किया गया। नामचर्चा में चांदपुरा के मेजर सिंह इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचनों को पढ़कर साध-संगत को सुनाया। इस मौके पर जिला 25 मेंबर, ब्लॉक 15 मेंबर, गांवो ंके भंगीदास, नौजवान समिति सदस्य, बुजुर्ग समिति सदस्य सहित ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सदस्य , सुजान बहनों के अलावा सैंकड़ो की संख्या में डेरा श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    Incarnation Month of Shah Mastana Ji

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here