हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home खेल Asian Champio...

    Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्राफी में भारत ने जापान को 5-1 से हराया

    Asian Champions Trophy
    Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्राफी में भारत ने जापान को 5-1 से हराया

    हुलुनरबुइर (एजेंसी)। India vs Japan: भारत ने सोमवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में जापान को 5-1 से हराया। यह टूनार्मेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है और इसी के साथ वह तालिका में छह अंक के साथ शीर्ष पर है। आज यहां मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में हुये मुकाबले के पहले क्वार्टर से भारतीय टीम ने जापान को दबाव में रखा। भारतीय टीम ने आक्रमक शुरूआत करते हुए लगातार दो गोल किए। दूसरे मिनट में सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल करके अपनी टीम का खाता खोला। वहीं, भारतीय फॉरवर्ड खिलाड़ी अभिषेक ने फील्ड गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद जापानी खिलाड़ियों ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन वह एक भी गोल करने में सफल नहीं हुए। Asian Champions Trophy

    पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त के साथ हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत को जारी रखा और 17वें मिनट में संजय ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दिया। शुरूआती झटकोें के बाद जापान ने आक्रमक प्रदर्शन किया भारतीय रक्षापंक्ति ने जापानी खिलाड़ियों की कोशिशों को विफल कर दिया। पहले हाफ की समाप्ति तक भारत की बढ़त 3-0 थी। तीसरे क्वार्टर में जापान के खिलाड़ी ने लगातार आक्रामक खेल जारी रखा और 41वें मिनट में उन्हें सफलता मिली। जब कजुमासा मात्सुमोतो ने जापान के लिए मैदानी गोलकर स्कोर 3-1 कर दिया। चौथे क्वार्टर की शुरूआत आक्रमकता के साथ हुई और इस क्वार्टर में भारत ने दो गोल किए। मैच खत्म होने से 6 मिनट पहले भारतीय हॉकी टीम ने अपना चौथा गोल किया। Asian Champions Trophy

    उत्तम सिंह ने 54वें मिनट में मैदानी गोल दागा। भारत की ओर से सुखजीत सिंह (दूसरे, 60वें मिनट में), अभिषेक (तीसरे मिनट में), संजय (17वें मिनट में) और उत्तम सिंह (54वें मिनट में) ने गोल किए। वहीं जापान की ओर से कजुमासा मात्सुमोतो (41वें मिनट में) ने एकमात्र गोल किया। मैच के बाद अभिषेक ने कहा, ह्लआज यह एक संपूर्ण टीम प्रयास था और हम बुनियादी बातों पर कायम रहे। हमने अच्छा अटैक किया और सुनिश्चित किया कि हम लक्ष्य पर हैं। मैं हीरो आॅफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित होने पर भी बहुत खुश हूं। इससे पहले दिन में हुए एक दक्षिण कोरिया बनाम पाकिस्तान मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम बुधवार को मलेशिया से भिड़ेगी। Asian Champions Trophy

    यह भी पढ़ें:– बाजार में 140 अतिक्रमणकारियों के काटे चालान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here