हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home खेल निशानेबाजी वि...

    निशानेबाजी विश्व कप में भारत की सोना-चांदी

    चांगवोंग (एजेंसी)। भारत के राहुल जाखड़ ने अपनी स्वर्णिम फॉर्म को बरकरार रखते हुए चांगवोंग 2022 निशानेबाजी विश्व कप में गुरुवार को स्वर्ण पदक जीता, जबकि अवनि लेखरा ने रजत और पूजा अग्रवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। राहुल ने चांगवोंग 2022 के पहले दिन पी3 मिश्रित 25 मीटर पिस्टल एसएच1 श्रेणी में सोने का तमगा अपने नाम किया, जबकि पूजा ने इसी श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया। दूसरी ओर, दो बार की पैरालंपिक मेडलिस्ट अवनि ने आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल एसएच वन प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। 20 वर्षीय अवनि ने क्वालीफाइंग राउंड में 626.1 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया था, जबकि फाइनल में उन्होंने 247.8 के स्कोर के साथ चांदी जीती। अवनि ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, ‘चांगवोंग 2022 निशानेबाजी विश्व कप के एसएच1 10 मीटर एयर राइफल आयोजन में रजत पदक हासिल करके बेहद खुश हूं। क्वालीफाइंग राउंड में शीर्ष स्थान हासिल किया और मुश्किल स्थिति के बावजूद पदक जीता। अपने प्रदर्शन से खुश हूं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here