हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल India vs Sout...

    India vs South Africa ODIs: पहले वनडे में ही इतिहास रचेगी रोहित-कोहली की जोड़ी

    India vs South Africa

    India vs South Africa ODIs: नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवम्बर से तीन मैचों की एकदिवसीय (वनडे) श्रृंखला प्रारम्भ होने जा रही है। श्रृंखला का पहला मुकाबला राँची में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक विशेष उपलब्धि का साक्षी बनेगा, क्योंकि इसी मुकाबले के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी एक साथ सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएगी। India vs South Africa

    इस मैच के बाद रोहित-कोहली की जोड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी। तेंदुलकर-द्रविड़ ने एक साथ 391 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और फिलहाल रोहित-कोहली की जोड़ी भी इतने ही मैच एक साथ खेल चुकी है।

    सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद, द्रविड़ ने सौरव गांगुली के साथ 369 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जो इस सूची में दूसरे स्थान पर है। वहीं, सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले 367 मुकाबलों में साथ खेल चुके हैं। सचिन और सौरव गांगुली की जोड़ी 341 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि विराट कोहली और रवींद्र जडेजा 309 मैचों के साथ पाँचवें पायदान पर क़ाबिज़ हैं। India vs South Africa

    भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 0-2 से हार चुकी

    हाल ही में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 0-2 से हार चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया सीमित ओवरों की श्रृंखला जीतकर वापसी करने और पिछली हार का हिसाब बराबर करने का प्रयास करेगी।

    पहला वनडे 30 नवम्बर को राँची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में खेला जाएगा। दूसरा मैच 3 दिसम्बर को रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगा, जबकि तीसरा और अंतिम वनडे विशाखापत्तनम के राजशेखर रेड्डी एसीए–वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

    वनडे इतिहास में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ष 1991 से अब तक कुल 94 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 51 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 30 मुकाबलों में जीत मिली है। इसके अतिरिक्त 3 मैच बेनतीजा रहे। India vs South Africa