Ind vs WI Test: यशस्वी जायसवाल ने कर दिया कमाल, लेकिन अफ़सोस रन आउट!

Ind vs WI Test
Ind vs WI Test: यशस्वी जायसवाल ने कर दिया कमाल, लेकिन अफ़सोस रन आउट!

Ind vs WI 2nd Test Updates: नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal News) ने शानदार पारी खेली, लेकिन वह अपने तीसरे दोहरे शतक से चूक गए। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन जायसवाल रन आउट होकर पवेलियन लौटे। Ind vs WI Test

यह घटना 92वें ओवर में हुई जब जायसवाल ने जायडेन सील्स की फुल लेंथ गेंद पर जोरदार ड्राइव लगाई। गेंद मिड-ऑफ की दिशा में गई और उन्होंने तुरंत एक रन लेने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद शुभमन गिल ने दौड़ने से इनकार कर दिया। तब तक जायसवाल काफी आगे निकल चुके थे और वापसी की कोशिश में देर हो गई। थ्रो सीधे विकेटकीपर तेविन इमलाच के पास पहुंचा, जिन्होंने स्टंप उड़ा दिए।

रन आउट होने के बाद जायसवाल स्पष्ट रूप से नाराज़ दिखे और उन्होंने गिल से कुछ कहा भी। वे 258 गेंदों में 175 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 22 चौके शामिल थे। इस पारी के साथ वे भारत के लिए रन आउट होकर उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। Ind vs WI Test

सूची में सबसे ऊपर संजय मांजरेकर

इस सूची में सबसे ऊपर संजय मांजरेकर हैं, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 218 रन बनाकर रन आउट हुए थे। दूसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं, जो 2002 में इंग्लैंड के विरुद्ध द ओवल टेस्ट में 217 रन पर रन आउट हुए थे। द्रविड़ ही तीसरे स्थान पर भी हैं — वे 2001 में कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 180 रन पर रन आउट हुए थे। अगर जायसवाल दोहरा शतक पूरा कर लेते, तो यह उनके करियर का तीसरा दोहरा शतक होता। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में 209 रन बनाए थे और राजकोट टेस्ट में नाबाद 214 रन जड़े थे।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 94 ओवरों में 3 विकेट पर 343 रन बना लिए थे। जायसवाल के अलावा, साई सुदर्शन ने 87 रन और केएल राहुल ने 38 रन का योगदान दिया। वहीं क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल (33) और नितीश रेड्डी (10) नाबाद थे। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने 2 विकेट लिए। भारत इस सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से जीतकर पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुका है। Ind vs WI Test