हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल भारतीय जूनियर...

    भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली को 2-1 से हराया

    Argentina
    Argentina भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली को 2-1 से हराया

    रोसारियो (अर्जेंटीना) (एजेंसी)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को चार देशों के टूनार्मेंट में चिली पर 2-1 से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान की शानदार शुरूआत की। आज यहां खेले गये मुकाबले में भारतीय महिला टीम के लिए सुखवीर कौर ने (39वें) और कनिका सिवाच ने (58वें) मिनट में गोल किए। वहीं चिली की ओर से एकमात्र गोल जावेरिया सेंज ने (20वें)मिनट में गोल दागा। मैच के दूसरे हॉफ में चिली की जावेरिया सेंज ने 20वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत की सुखवीर कौर ने 39वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में कनिका सिवाच ने 58वें मिनट में गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित की। भारतीय टीम सोमवार को अपने अगले मैच में उरुग्वे से मुकाबला करेगी।