हमसे जुड़े

Follow us

32.4 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home खेल भारतीय जूनियर...

    भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शूटआउट में उरुग्वे को 3-1 से हराया

    Rosario
    Rosario भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शूटआउट में उरुग्वे को 3-1 से हराया

    रोसारियो (अर्जेंटीना) (एजेंसी)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूनार्मेंट के अपने पांचवें मुकाबले में नियमित समय में 2-2 से ड्रा के बाद हुए शूटआउट में उरुग्वे को 3-1 से हराया। आज यहां खेले गये मुकाबले में ​​भारतीय टीम की उप-कप्तान हिना ने (10वें) और लालरिनपुई ने (24वें) मिनट में मैच की शुरूआत में गोल दागे। गीता, कनिका और लालथंतलुगी ने शूटआउट में गोलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। भारत ने 10वें मिनट हिना के गोल से शानदार शुरू की, इसके बाद लालरिनपुई ने 24वें मिनट में गोलकर बढ़त को दोगुना कर दिया। हाफटाइम तक भारत के पास 2-0 की बढ़त थी। उरुग्वे ने अंतिम क्वार्टर में इनेस डी पोसादास ने 54वें मिनट और इसके बाद मिलग्रोस सीगल ने 57वें मिनट बाद गोल करके स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद मुकाबला शुटआउट में चला गया। शूटआउट में गीता, कनिका और लालथंतलुगी ने भारत के लिए लगातार तीन गोल किए। उरुग्वे की टीम एक ही गोल कर सकी और मुकाबला 3-1 हार गई। भारत की अगले मुकाबले में मेजबान अर्जेंटीना से भिड़ेगी।