हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश BSF: राजौरी स...

    BSF: राजौरी सीमा पर संदिग्ध गतिविधि के बाद भारतीय सुरक्षा बल अलर्ट!

    BSF News
    सांकेतिक फोटो

    Jammu and Kashmir: राजौरी (जम्मू-कश्मीर): राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप संदिग्ध गतिविधियाँ देखे जाने के बाद सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। यह घटना उस समय सामने आई है जब पिछले माह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई थी। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकवादी घुसपैठ की आशंका जताई जा रही है। BSF News

    पूरा क्षेत्र सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में है और संभावित खतरे को टालने के लिए चौकसी बरती जा रही है। एलओसी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करते हुए सेना द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। राजौरी के दुर्गम बाराचार्ड क्षेत्र में एक छिपे हुए आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया है। तलाशी के दौरान 61 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने वहाँ से हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री जब्त की है। बरामद सामान में 10 यूबीजीएल ग्रेनेड, 50 ड्यूरासेल बैटरियाँ, 10 टॉर्च बैटरियाँ, तिरपाल, कंबल और जीवन रक्षक दवाइयाँ शामिल हैं।

    क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियाँ संचालित करने की योजना थी | BSF News

    इन सामग्रियों की बरामदगी के बाद यह स्पष्ट है कि इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियाँ संचालित करने की योजना थी। सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान से इस योजना को समय रहते विफल कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि अप्रैल में पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद यह गतिविधियाँ चिंता का विषय बन गई हैं। 22 अप्रैल को हुए हमले में आतंकियों ने निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाकर 26 लोगों की जान ली थी। इस बर्बर हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया था। BSF News

    भारत ने तत्परता दिखाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत पाकिस्तान व पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर आतंकियों को करारा उत्तर दिया। इसके पश्चात पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन भारत ने सीमा पर भेजे गए ड्रोन व मिसाइलों को अपने वायु रक्षा प्रणाली द्वारा निष्क्रिय कर दिया। इन घटनाओं के बाद सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए दोनों देशों ने अंततः संघर्षविराम (सीजफायर) पर सहमति जताई है। फिलहाल, सुरक्षाबलों की निगरानी में एलओसी क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है। BSF News

    America warn to Iran: अमेरिका ने दी ईरान को सीधी चेतावनी, हो सकता है बड़ा विनाश!