हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    England vs India Test Series 2025 Schedule: भारत का इंग्लैंड के साथ भिड़ने का शेड्यूल जारी!

    England vs India Test
    England vs India Test Series 2025 Schedule: भारत का इंग्लैंड के साथ भिड़ने का शेड्यूल जारी!

    जानें कब और कहां भिड़ेगीं दोनों टीमें?

    England vs India Test Series 2025 Schedule: नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का शुभारंभ 20 जून से होने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के अंतर्गत दोनों टीमें अलग-अलग मैदानों पर पांच मुकाबले खेलेंगी। आइए जानें, कब और कहां होंगे ये रोमांचक मुकाबले: England vs India Test

    टेस्ट मैचों का कार्यक्रम | England vs India Test

    पहला टेस्ट मैच:

    तिथि: 20 से 24 जून
    स्थान: हेडिंग्ले, लीड्स

    दूसरा टेस्ट मैच:

    तिथि: 2 से 6 जुलाई
    स्थान: एजबेस्टन, बर्मिंघम

    तीसरा टेस्ट मैच:

    तिथि: 10 से 14 जुलाई
    स्थान: लॉर्ड्स, लंदन

    चौथा टेस्ट मैच:

    तिथि: 23 से 27 जुलाई
    स्थान: ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

    पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच:

    तिथि: 31 जुलाई से 4 अगस्त
    स्थान: केनिंग्टन ओवल, लंदन

    भारत-इंग्लैंड के बीच अब तक का टेस्ट रिकॉर्ड

    भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 136 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से:

    इंग्लैंड ने 51 मुकाबले जीते हैं,

    भारत ने 35 मैचों में जीत हासिल की है,

    जबकि 50 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

    भारत ने इंग्लैंड की धरती पर आखिरी बार 2007 में टेस्ट सीरीज जीती थी, जब राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान थे।

    दोनों टीमों की संभावित टीमें | England vs India Test

    भारत:
    अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा।

    इंग्लैंड (पहले टेस्ट के लिए):
    बेन डकेट, जो रूट, जैक क्रॉली, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैकब बेथेल, क्रिस वोक्स, ओले पोप, जैमी स्मिथ, सैमुअल कुक, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर, जोश टंग, जेमी ओवरटन।

    Donald Trump: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की ये बड़ी घोषणा!