हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कारोबार अपने नेटवर्क ...

    अपने नेटवर्क में सात नए शहर जोड़ेगी इंडिगो

    IndiGo News
    सांकेतिक फोटो

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने सात नये शहरों को अपने नेटवर्क में जोड़ने की योजना बनाई है। इंडिगो ने मंगलवार को बताया कि वह लेह, दरभंगा, आगरा, करनूल, बरेली, दुर्गापुर और राजकोट से उड़ानें शुरू करेगी। ये श्हर अब तक उसके नेटवर्क में शामिल नहीं थे। लेह और दरभंगा से उड़ानें फरवरी में शुरू की जाएंगी। करनूल और आगरा से मार्च में, बरेली और दुर्गापुर से अप्रैल में और राजकोट से मई में उड़ान शुरू होगी। इन शहरों से उड़ानों के शेड्यूल को अभी आधिकारिक मंजूरी मिलनी शेष है। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने कहा कि इन उड़ानों के शुरू होने से इस क्षेत्र में आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।