हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा इंडोनेशिया रा...

    इंडोनेशिया राजदूत ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की मुलाकत

    • विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की सम्भावनाएं तलाशने पर बल दिया

    • द्वि-पक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विभिन्न विषयों पर की चर्चा

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भारत में इंडोनेशिया के राजदूत इना हगनिंग्यास कृष्णमूर्ति ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच कई वर्षों से घनिष्ठ सांस्कृतिक और वाणिज्यिक संपर्क रहे हैं। उन्होंने इन्डोनेशिया से विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की सम्भावनाएं तलाशने और सहयोग करने पर बल दिया। इंडोनेशिया के राजदूत ने हरियाणा और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की। सुश्री कृष्णमूर्ति ने कहा कि हम हरियाणा को इंडोनेशिया में फार्मा, एफएमसीजी, मेडिकल और अन्य कमोडिटी जैसे क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हैं ताकि हम आपसी विकास के लिए इन क्षेत्रों के विकास में तेजी ला सकें। मनोहर लाल ने कृष्णमूर्ति को आश्वासन दिया कि निवेश के अन्य क्षेत्रों की खोज की संभावनाओं पर भी दोनों ओर से प्रशासनिक स्तर पर बैठकों में चर्चा की जाएगी।

    गीता महोत्सव के लिए इंडोनेशिया को किया आमंत्रित

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में विदेश सहयोग विभाग का गठन किया गया है, जिससे युवाओं को विदेशों में भेजने में सहयोग किया जा सके। स्वास्थ्य के क्षेत्र में नर्सिंग की मांग बढ़ाने के लिए कार्य किया जा सकता है।
    मुख्यमंत्री ने इंडोनेशिया को कुरूक्षेत्र में गीता महोत्सव उत्सव और सूरजकुंड में क्राफ्ट मेले का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया का भारत के साथ लंबा सांस्कृतिक संबंध है और हम
    पारस्परिक लाभ सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भागीदार बनकर संबंधों को आगे बढ़ाएंगे।

    कृष्णमूर्ति ने खेलों में सरकार के योगदान को सराहा

    कृष्णमूर्ति ने हरियाणा को स्पोर्ट्स हब बनाने में सरकार के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार हरियाणा ने अपने खिलाड़ियों को बेहतर खेल बुनियादी ढांचा प्रदान करने और खिलाड़ियों की कौशल और निपुणता को बढ़ाने के लिए एक सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाने के लिए कारगर कदम उठाए है। उन्होंने कहा कि भविष्य में हम एक स्पोर्ट्स एक्सचेंज प्रोग्राम पर कार्य करेंगे, क्योंकि इन्डोनेशिया के खिलाड़ी बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे खेलों में बेहद सक्षम हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here