हमसे जुड़े

Follow us

19 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरकारी वकील क...

    सरकारी वकील के पद पर इंदु चौहान ने संभाला पदभार

    Kharkhoda News
    बार एसोसिएशन खरखौदा के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। बार एसोसिएशन खरखौदा (Kharkhoda) के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खरखौदा कोर्ट में बतौर सरकारी वकील श्रीमती इंदु चौहान अपना पदभार संभालने पर बार एसोसिएशन ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा बार एसोसिएशन खरखौदा के अध्यक्ष सुरेश दहिया ने कहा कि इंदु चौहान जी बहुत ही अच्छी सरल स्वभाव एवं बेहतर कार्य करने वाली महिला अधिकारी है। Kharkhoda News

    जिनका हमें भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। इसी के साथ बार एसोसिएशन के वकील आशुतोष सरोहा व राजेश दहिया द्वारा बार में दान सरुप दोनों वकीलों ने एक ,एक एसी देने पर उनका धन्यवाद किया एवम् प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया। आयोजन में मुख्य अतिथि डाक्टर रेणु सोल्खे सिविल जज (सीनियर डिवीजन) खरखोदा ने वकीलों के काम की सराहना की ओर आगे भी ऐसे ही बढ़ चढ़ कर दान करने की उम्मीद जताई। इस मौके पर कमल शर्मा, साहिल गणोत्रा, धर्मेंद्र दहिया, ललित दहिया, राकेश दहिया, अनिल धनखड़, परवीन आदि मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– राज्य स्तरीय रोल बॉल में हनुमानगढ़ का दबदबा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here