मुंबई (एजेंसी)। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। पिछले कारोबारी दिवस पर बाजार के लगभग सभी प्रमुख सूचकांक नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 153.13 अंक टूटकर 84,625.71 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 22.92 अंक (0.03 प्रतिशत) की तेजी के साथ 84,801.76 अंक पर था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 26.10 अंक नीचे 25,939.95 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 21 अंक यानी 0.08 फीसदी ऊपर 25,987.05 अंक पर था। सार्वजनिक बैंक, धातु, आॅटो और एफएमसीजी समूहों में तेजी रही जबकि रियलिटी, निजी बैंक और फार्मा समूहों पर दबाव रहा। सेंसेक्स की बढ़त में भारती एयरटेल, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन का सबसे अधिक योगदान रहा।
ताजा खबर
स्वास्थ्य मंत्री बने फरिश्ता, हादसे में घायल पुलिसकर्मी को दी फर्स्ट एड
सरकारी माता कौशल्या अस्पत...
राकेश टिकैत उड़ीसा में गिरफ्तार, भाकियू का कैराना कोतवाली में धरना शुरू
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
गैंगस्टर में वांछित 10-10 हजार के तीन इनामी गिरफ्तार, जेल रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Kairana Chori News: ग्रामीण के घर में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
England: इंग्लैंड के सेवादारों ने लंदन में चलाया स्वच्छता अभियान
लंदन (सच कहूँ न्यूज)। Cle...
गगनदीप कौर पायलट बनकर गांव किला भरीआं लौटी, ग्रामीणों ने किया स्वागत
पिता बोले- गगन ने मेरा सि...
जिला जज व डीएम ने किया कारागार का निरीक्षण, परखी व्यवस्था
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















