हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सांसद निधि नि...

    सांसद निधि निलंबित करना अन्याय : मनीष तिवारी

    Manish-Tiwari

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से हाल में सांसद निधि को दो सालों के लिए निलंबित करने के फैसले की आलोचना करते हुए इसे अन्याय करार दिया है। (Manish Tiwari) तिवारी के जारी बयान के अनुसार उन्होंने इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है।

    उन्होंने इसमें सांसद निधि निलंबित करने के फैसले को अन्याय करार देते हुए, व्ययों की प्राथमिकताओं पर पुन:विचार करने का सुझाव दिया है। तिवारी के अनुसार सांसदों के वेतन में 30% की कटौती तो समझ सकते हैं, लेकिन सांसद निधि को 2 सालों के लिए निलंबित करना अन्याय प्रतीत होता है और यह एक बीमार सोच का फैसला लगता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।