नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को सोमवार को आॅपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार लोकसभा में पार्टी के मुख्य व्हिप के सुरेश ने यह निर्देश जारी किया है। उनका कहना है कि इसे सभी सांसदों को तीन लाइन के व्हिप की तरह लेने को कहा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के लोकसभा के सभी सांसदों को यह निर्देश भेज दिया गया है और उन्हें सदन में उपस्थिति रहने को कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के दोनों सदनों के सांसद सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले अपनी मांगों के समर्थन में पिछले सप्ताह की तरह संसद भवन के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन करेंगे जिसमें राज्यसभा में विपक्ष की नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं। गौरतलब है कि सोमवार से लोकसभा में आॅपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की चर्चा होनी है। विपक्ष पहलगाम हमले की बाद से ही आॅपरेशन सिंदूर पर चर्चा की लगातार मांग करता रहा है।
ताजा खबर
कैबिनेट मंत्री ने सुनाम को दिया 53.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का तोहफा
पंजाब सरकार पूरे प्रदेश क...
Sheesh Mahal: शीश महल में पंजाब सखी शक्ति क्राफ्ट मेले में लजीज व्यंजनों ने दर्शकों को लुभाया
पटियाला (सच कहूँ/नरेन्द्र...
Sirsa Crime News: सरसा में 2 कनाल जमीन के झगड़े में परिवार के बीच खून की होली, 2 की हत्या
गांव खोखर में जमीन के झगड़...
ब्लूमिंग बड्स स्कूल में हुआ मेधोत्सव समारोह आयोजित, मेधावियों को किया सम्मानित
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)...
रामजीलाल कश्यप के भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बांटी मिठाईयां
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
काशीपुर के रंगोत्सव में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी
देहरादून (एजेंसी)। उत्तरा...
Kairana Market News: होली-रमज़ान में बाजारों में अव्यवस्था, लोगों को हो रही परेशानी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
नरवाना से गरजे मंत्री कृष्ण बेदी: “भगवे से डरती थीं पिछली सरकारें”
धार्मिक मंच से कांग्रेस प...















