हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 19 नवंबर से ह...

    19 नवंबर से होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज

    • सरस और शिल्प मेला 6 दिसंबर तक रहेगा जारी

    • महोत्सव को लेकर 48 कोस के 75 तीर्थों पर भी कार्यक्रम होंगे आयोजित

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 का आयोजन 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर के तट पर किया जाएगा। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक रहेंगे और 4 दिसंबर को दीपदान के साथ मुख्य कार्यक्रमों का समापन होगा। हालांकि सरस और शिल्प मेला 6 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस महोत्सव को लेकर 48 कोस के 75 तीर्थों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि 19 नवंबर से पहले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का आगाज गीता रन के साथ होगा। इस गीता रन में हजारों खिलाड़ी दौड़ लगाएंगे और आकर्षक इनाम प्रशासन की तरफ से प्रदान किए जाएंगे। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। इस महोत्सव में 19 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक सरस और शिल्प मेले का आयोजन होगा। इस शिल्प मेले में देश और प्रदेश के शिल्पकार पहुंचेंगे। इन शिल्पकारों की सूची एनजेडसीसी और डीआरडीए की तरफ से तैयार की जा रही है ताकि अच्छे से अच्छे शिल्पकारों को महोत्सव में आमंत्रित किया जा सके। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक होंगे।

    यह भी पढ़ें:– पंचकूला में पिटबुल व रोटविलर डॉग्स की नो एंट्री

    13 नवंबर को होगा गीता रन का आयोजन

    प्रदेश के विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य प्रदर्शनी का आयोजन पुरुषोत्तमपुरा बाग में किया जाएगा। प्रदर्शनी के साथ ही कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से 48 कोस के तीर्थों पर आधारित प्रदर्शनी, हरियाणा पैवेलियन का मंच भी सजाया जाएगा। इस हरियाणा पैवेलियन में हरियाणा की संस्कृति को सहजता से देखा जा सकेगा और इसके मंच पर हरियाणा के लोक कलाकार अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि इन तमाम कार्यक्रमों से पहले संभावित 13 नवंबर को गीता रन का आयोजन होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here