हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कैथल पूरे विश्व को...

    पूरे विश्व को स्वास्थ्य और शांति का मार्ग दिखाने वाली भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर का उत्सव है योग दिवस- मंत्री कृष्ण लाल पंवार

    Kaithal News
    Kaithal News: पूरे विश्व को स्वास्थ्य और शांति का मार्ग दिखाने वाली भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर का उत्सव है योग दिवस-मंत्री कृष्ण लाल पंवार

    योग किसी पार्टी विशेष के लिए नहीं, बल्कि यह सभी के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है: कृष्ण लाल पंवार

    • कैथल में आयोजित जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा के पंचायत एवं विकास, खनन एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। International Yoga Day: हरियाणा के पंचायत एवं विकास, खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि योग दिवस पूरे विश्व को स्वास्थ्य एवं शांति का मार्ग दिखाने वाली भारतीय प्राचीन संस्कृति का उत्सव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत की योग एवं साधना विधा का लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है। हरियाणा में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा अभियान प्रदेश के लोगों को स्वस्थ बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है। Kaithal News

    मंत्री कृष्ण लाल पंवार शनिवार को कैथल की विस्तार अनाज मंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर डीसी प्रीति सहित जिले के अधिकारियों ने मंत्री का अभिनंदन किया। अपने संदेश में मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सभी को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत ने विश्व को स्वास्थ्य और शांति का मार्ग दिखाया है। भारतवर्ष महापुरूषों, ऋषि-मुनियों तथा पीर पैगंबरों की धरा रही है।

    यहां समय-समय पर अनेक दिव्य आत्माओं ने जन्म लिया है और अपनी साधना व शिक्षाओं के माध्यम से लोगों को सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया हैं। उन विचारों से प्रेरित होकर अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं लंबे समय से लोगों को आध्यात्मिक एवं जीवन मूल्यों का संदेश देती आ रही हैं। उनमें से योग ऐसी ही एक जीवन शैली है, जिसको अपनाकर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता संभव हैं।

    प्रदेश में 714 व्यायामशालाएं | Kaithal News

    आज राज्य के 22 जिलों और 121 खंडों में एक साथ आयोजित योग कार्यक्रमों में पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में लोग भाग लें रहे हैं। विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा प्रदेश में 714 व्यायामशालाएं स्थापित की गई हैं। इन व्यायामशालाओं में 877 आयुष योग सहायकों की नियुक्ति भी की जा चुकी है। इन व्यायामशालाओं में भी आज योग के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी बुजुर्गों, नौजवानों एवं बच्चे योग को अपनी दिनचर्या का एक अभिन्न अंग बनाएं, ताकि आप स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध भारत का सपना साकार करने में अपना योगदान दे सकें।

    यह भी पढ़ें:– International Yoga Day: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह पूर्वक किया गया आयोजन