हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश अंतर्राज्यीय ...

    अंतर्राज्यीय एटीएम हैकर गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

    fraud-survey

    कानपुर (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में क्राइम ब्रांच ने बैंकों से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय एटीएम हैकर गिरोह को तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों की नकदी बरामद की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच ने नौबस्ता चौराहे से एटीएम हैकर गिरोह के तीन बदमाशों को उस समय दबोच लिया, जब वे शहर छोड़ने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में जालौन जिले के कालपी निवासी रवि कुमार, प्रमोद कुमार और नन्द किशोर शामलि हैं। सभी इंटर पास हैं।

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 5,50,000 रुपये नकद, अलग-अलग बैंकों के 206 एटीम कार्ड, जिनके खातों में 3-4 लाख रुपये बैलेंस है बरामद किये। पूछताछ में इन अपराधियों ने बताया कि वह छह माह से यह काम कर रहे थे। देहात और सूनसान स्थानों पर लगे एटीएम को वह अपना निशाना बनाते थे। अब तक की जांच में अभियुक्तों द्वारा करीब 30-40 लाख रुपये बैंकों से ठगी करने का मामला सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

    • क्राइम ब्रांच ने नौबस्ता चौराहे से एटीएम हैकर गिरोह के तीन बदमाशों को दबोचा
    • शहर छोड़ने की फिराक में थे बदमाश
    • आरोपियों में जालौन जिले के कालपी निवासी रवि कुमार, प्रमोद कुमार और नन्द किशोर शामिल
    • सभी आरोपी इंटर पास
    • अभियुक्तों के पास से 5,50,000 रुपये नकद, अलग-अलग बैंकों के 206 एटीम कार्ड, जिनके खातों में 3-4 लाख रुपये बैलेंस बरामद -छह माह से ये काम कर रहे थे आरोपी
    • देहात और सूनसान स्थानों पर एटीएम को बनाते थे निशाना
    • अभियुक्तों ने करीब 30-40 लाख रुपये बैंकों से ठगी करने का मामला सामने आया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।