हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल आईओए ने भारत ...

    आईओए ने भारत में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए दी मंजूरी

    Indian Olympic Association:
    Indian Olympic Association: आईओए ने भारत में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए दी मंजूरी

    नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी के लिए देश की बोली को बुधवार को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी। आज यहां आयोजित आईओए की विशेष आम बैठक (एसजीएम) में यह फैसला लिया गया। भारत ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए पहले ही रुचि पत्र जमा कर दिया था और अब उसके पास अंतिम बोली प्रस्ताव दाखिल करने के लिए 31 अगस्त तक का समय है। बैठक के बाद आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि सभी एकमत हैं और यह सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय है और हमारी तैयारियां आगे बढ़ेंगी। हम यह नहीं कह सकते कि अहमदाबाद मेजबानी शहर होगा या नहीं।

    हमारे पास भुवनेश्वर और दिल्ली में भी अच्छी सुविधाएं हैं। भारत के अलावा, नाइजीरिया, कनाडा और दो अन्य देशों ने भी इस बहु-खेल आयोजन की मेजबानी में रुचि दिखाई थी। हालांकि कनाडा ने इस वर्ष जून में इस दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया था। खेल निदेशक डैरेन हॉल के नेतृत्व में राष्ट्रमंडल खेलों के अधिकारियों की एक टीम ने हाल ही में प्रस्तावित आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने और गुजरात सरकार के प्रतिनिधियों से मिलने के लिए अहमदाबाद का दौरा किया। इस महीने के आखिर में एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के आने की उम्मीद है। 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अंतिम मेजबान देश का फैसला ग्लासगो में नवंबर के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रमंडल खेल की आम बैठक होगा।