हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इकरा हसन ने &...

    इकरा हसन ने ‘जनता दरबार’ लगाकर सुनी जनसमस्याएं

    Kairana News
    Kairana News : इकरा हसन ने 'जनता दरबार' लगाकर सुनी जनसमस्याएं

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: समाजवादी पार्टी की युवा सांसद चौधरी इकरा हसन ने कैराना स्थित अपने आवास पर लोगो की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों से सम्पर्क करके जन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण को कहा है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की स्थानीय सांसद चौधरी इकरा हसन ने कस्बे के बाईपास रोड के निकट स्थित अपने आवास(सेलर) पर लोगो की समस्याएं सुनी। इस दौरान सैंकड़ों लोग विभिन्न मामलों से जुड़ी अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंचे। Kairana News

    सांसद ने लोगो की समस्याएं सुनकर उनके यथासंभव निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों के मोबाइल पर सम्पर्क करके जन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने को कहा। इस अवसर पर कैराना विधायक चौधरी नाहिद हसन के निजी सचिव नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, चौधरी इकरा हसन के निजी सचिव दीनू अल्वी ने बताया कि सांसद ने अपने आवास पर क्षेत्र के लोगो की समस्याएं सुनी है। अब सांसद प्रत्येक शुक्रवार को कैराना तथा सोमवार को गंगोह में अपने निजी आवास पर संसदीय क्षेत्र के लोगो की समस्याएं सुना करेंगी। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Share Market: टीसीएस की उड़ान से शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here