हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश NASA News: कह...

    NASA News: कहीं स्वर्ग में कुछ गड़बड़ तो नहीं, नासा ने शेयर की ब्रह्माण्ड की अद्भुत तस्वीरें, लोगों ने दिया गजब का रिएक्शन

    NASA News
    NASA News: कहीं स्वर्ग में कुछ गड़बड़ तो नहीं, नासा ने शेयर की ब्रह्माण्ड की अद्भुत तस्वीरें, लोगों ने दिया गजब का रिएक्शन

    NASA News: स्पेस एजेंसी ‘नासा’ अक्सर ब्रह्मांड की अद्भुत तस्वीरें दुनिया से शेयर करता हैं, वही ये तसवीरें कई बार बहुत ही मनमोहक तो कई बार हद से ज्यादा डरावनी होती हैं। ताजा तस्वीरें भी कुछ ऐसी ही हैं, जो आपके सामने है। दरअसल नासा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर यूनिवर्स में रेड स्पाइडर नेबुला की अद्भुत तस्वीरें शेयर की हैं। यह प्लैनेटरी नेबुला, जिसे फॉर्मली एनजीसी 6537 के नाम से जाना जाता है, यह पृथ्वी से लगभग 3,000 लाइट ईयर दूर हैं, यह नेबुला दिलचस्प हैं, क्योंकि ऐसा लगता हैं कि इसमें साथी तारे या मैग्नेटिक फील्ड के प्रभाव से बना टू लॉब्ड स्ट्रक्चर हैं।

    High Cholesterol Symptoms: शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथ-पैरों में नजर आते हैं ये लक्षण, इसे न करें नजरअंदाज, वरना…

    बता दें कि लोबों में एस-आकार का पैटर्न होता हैं, और उनकी बाहरी सतह सपाट होने के बजाय खुरदरी और लहरदार होती हैं नासा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा हैं, कि प्लेनेटरी नेबुला की इस तस्वीर में गर्म गैस की नारंगी तरंगें, एक ब्लैक विंडो स्पाइडर के घुमावदार पैरों के समान, एक गुलाबी चमकते कोर को घेरे हुए हैं, वहीं बैकग्राउंड को रोशनी के सफेद बिंदुओं के साथ देखा जा सकता हैं। NASA News

    रेड स्पाइडर नेबुला के बारे में अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि नेबुला सबसे गर्म सितारों में से एक का घर हैं, दबाव से इसके चारों ओर गैस चलती हैं और ये 100 अरब किमी ऊंची शॉकवेव्स बनाता हैं, इस तस्वीर में ये लहरें मकड़ी के पैरों की तरह दिखती हैं, जबकि सेंटर में तारा एक ब्लैक विडो स्पाइडर के जैसा दिखता हैं। NASA News

    बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं, लोग इस पर ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं, एक यूजर ने कहां, कि ऐसा लग रहा हैं जैसे स्वर्ग में कोई गड़बड़ हो गई हैं, एक अन्य यूजर ने कहां कि, अब तक का सबसे अच्छा पोस्ट, एक और यूजर ने कहा कि,जितनी खूबसूरत ये दुनिया हैं, उससे ज्यादा खुबसूरत ब्रह्माण्ड हैं…

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by NASA (@nasa)

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here