हमसे जुड़े

Follow us

32.9 C
Chandigarh
Sunday, March 8, 2026
More

    ‘इजरायल को गाजा से दो बंधकों के शव मिले’

    Jerusalem
    Jerusalem 'इजरायल को गाजा से दो बंधकों के शव मिले'

    यरूशलम। इजरायल को गाजा से दो शव मिले हैं, जिनके बारे में हमास का कहना है कि वे बंधक हैं। यह जानकारी इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार रेड क्रॉस के माध्यम से इजरायीली बलों को सौंपे गए ये शव इजरायल लाए गये हैं और उनकी औपचारिक पहचान की जाएगी। हमास ने पहले कहा था कि शनिवार को फिलिस्तीनी क्षेत्र में शव बरामद किए गए थे। गौरतलब है कि शनिवार से पहले 28 मृत बंधकों में से 10 के अवशेष इजरायल को लौटा दिए गए थे। इस देरी से इजरायल में आक्रोश फैल गया है, क्योंकि पिछले हफ़्ते हुए युद्धविराम समझौते की शर्तों के तहत गाजा से सभी जीवित और मृत बंधकों की रिहाई की बात कही गई थी। हमास का कहना है कि उसे मलबे के नीचे बचे हुए शवों को खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने गाजा और मिस्र के बीच राफा सीमा को अगली सूचना तक बंद रखने का आदेश दिया है और कहा है कि अंतिम बंधक अवशेषों की वापसी और युद्धविराम समझौते के कार्यान्वयन के आधार पर इसे फिर से खोलने पर विचार किया जाएगा। राफा क्रॉसिंग उन फिलिस्तीनियों के लिए महत्वपूर्ण है जिन्हें चिकित्सा सहायता के वासे वहां से निकलने की आवश्यकता है, तथा हजारों अन्य लोगों के लिए भी जो वापस लौटना चाहते हैं।