हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान युविका 2023: ...

    युविका 2023: 9वीं के वैज्ञानिक सोच वाले विद्यार्थियों को इसरो देगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

    ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं पर फोकस – 9वीं के नौनिहालों से 3 अप्रेल तक मांगे आवेदन

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान द्वारा देश में स्कूल स्तर से ही युवा (Yuvika-2023) वैज्ञानिक तैयार करने के उद्देश्य से ह्लयुवा विज्ञानी कार्यक्रमह्व का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू हुई है। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम अंतरिक्ष विज्ञान के उभरते रुझानों में युवा छात्रों की भूमिका को नए आयाम देने के लिए इसरो द्वारा शुरू किया गया है। जिससे बच्चों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इसरो ने इसके लिए ह्लकैच देम यंगह्व कार्यक्रम तैयार किया है। इसमें प्रशिक्षण के लिए छात्रों को तीन समूहों में बांटा गया है। यह मई में दो सप्ताह तक चलेगा। इसके लिए प्रत्येक संघीय राज्य से तीन छात्रों का चयन किया जाता है। बता दें और कि अभी तक देशभर से एक लाख 15 हजार से ज्यादा आवेदन हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें:– IPL 2023: लखनऊ के खिलाफ मैच में एमएस धोनी ने रचा इतिहास

    इस आधार पर होगा चयन युविका में चयन के लिए बनने वाली मेरिट में आठवीं के 50, आॅनलाइन क्विज के 10, विज्ञान मेले के स्कूल स्तर पर 2, जिला स्तर पर 5, राज्य स्तर के 10 इसी प्रकार ओलंपियाड तथा खेल में रैंक पर स्कूल स्तर के 2-2, जिले के 4-4, राज्य के 5-5 फीसदी अंक जुड़ेंगे। इसी प्रकार स्काउट गाइड, एनसीसी व एनएसएस के 5 तथा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में पढ़ाई के 15 फीसदी अंक जुड़ेंगे।

    इन 7 केंद्रों पर भेजे जाएंगे चयनित विद्यार्थी

    1. इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ रिमोट सेंसिंग, देहरादून
    2. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम
    3. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा
    4. यू.आर. राव उपग्रह केंद्र, बेंगलुरु
    5. अंतरिक्ष उपयोग केंद्र, अहमदाबाद
    6. नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर, हैदराबाद
    7. उत्तर-पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र, शिलांग

    यूं रहेगा टाइमफ्रेम

    पंजीकरण की अंतिम तिथि: 03 अप्रेल, 2023
    प्रथम चयन सूची प्रकाशन: 10 अप्रेल, 2023
    दूसरी चयन सूची का प्रकाशन: 20, अप्रेल 2023
    चयनित छात्रों द्वारा रिपोटिंर्ग: 14, मई 2023
    युविका कार्यक्रम: 15-26, मई 2023
    संबंधित केंद्र से चयनित छात्रों के लिए भेजना : 27 मई, 2023

    यूविका-2023 के तहत 1 जनवरी 2023 को आरबीएसई या सीबीएसई किसी भी बोर्ड से संबद्ध स्कूल में 9वीं के विद्यार्थी इसरो की वेबसाइट पर आॅनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। (ISRO) कार्यक्रम में चयन के लिए आठवीं के प्राप्तांक सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

    चयनित विद्यार्थियों को संपूर्ण पाठ्यक्रम के दौरान पाठ्य सामग्री, आवास और भोजन आदि का खर्च इसरो द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अलावा यात्रा के लिए द्वितीय एसी ट्रेन या एसी बस किराया दिया जाएगा।
                                                           – भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र श्रीगंगानगर

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here