हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कैथल हादसे को न्यो...

    हादसे को न्योता दे रहे झुके हुए पेड़ को कटवाने में देरी पर वन विभाग अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने निर्देश

    Kaithal
    Kaithal: हादसे को न्योता दे रहे झुके हुए पेड़ को कटवाने में देरी पर वन विभाग अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने निर्देश

    सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना जिला प्रशासन का कर्तव्य: डीसी प्रीति

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal: डीसी प्रीति ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना जिला प्रशासन का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वन विभाग द्वारा चंदाना रोड पर सिद्धि विनायक मिल के पास एक झुके हुए पेड़ को कटवाने में देरी करने पर डीसी ने वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा करनाल रोड पर लोक निर्माण विभाग की सड़क को बिना अनुमति के उखाड़ने पर डीसी ने संबंधित के खिलाफ डीडीआर दर्ज करने के भी निर्देश जारी किए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर तय समय सीमा में इस सड़क की मुरम्मत नहीं की गई तो डीडीआर को एफआईआर में बदल दिया जाए। Kaithal

    डीसी प्रीति वीरवार को लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहीं थीं। इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, आरटीए गिरीश कुमार, कैथल एसडीएम अजय सिंह, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, डीएसपी सुशील प्रकाश, पीडब्ल्यूडी अधीक्षक अभियंता नवनीत कुमार, डीडीपीओ कंवर दमन, कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल, सुरेंद्र कुमार व सतपाल, रेडक्रास सचिव रामजी लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    मई में 26 लोगों ने सड़क हादसों में गंवाई जान | Kaithal

    उन्होंने कहा कि मई माह में 31 सड़क हादसे हुए और इनमें 26 लोगों ने जान गंवाई है। ज्यादातर हादसों में पीड़ित व्याक्तियों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई करते हुए चालान किए जाएं। इसके साथ ही सभी संबंधित विभाग सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी एहतियात बरतने के निर्देश दिए। लोकनिर्माण विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, नगर निकाय विभाग अपनी सड़कों को दुरूस्त करें और सभी सड़कों की बर्म की सफाई एवं उसे मजबूत करवाएं। सभी जेई से यह प्रमाण-पत्र भी लें कि उनके अधीन आने वाली सड़कों की बर्म सही है।

    यह भी पढ़ें:– ‘दस फीट से ऊंचे डीजे कांवड़ व फूहड़ गानों पर रहेगा प्रतिबंध’