हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Weather Updat...

    Weather Update: हरियाणा में 2 दिन बाद होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं! मौसम विभाग का आया नया अपडेट

    Weather Update
    Weather Update: हरियाणा में 2 दिन बाद होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं! मौसम विभाग का आया नया अपडेट

    चंडीगढ़। Haryana, Delhi NCR Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में दो दिन बाद मौसम बदलने के आसार है। हरियाणा में 2 दिन मौसम साफ व खुश्क रहने की सम्भावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 25 से 28 नवंबर के दौरान हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बीच-बीच में बादल छाये रहेंगे और तेज हवांए चलने की संभावना है। Weather Update

    27 नवंबर तक कोहरा छाए रहने के आसार | Weather Update

    केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तापमान क्रमश: शून्य से कम 1.8 डिग्री सेल्सियस और शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आयी है, जिससे कश्मीर घाटी, श्रीनगर और पहलगाम में रात में शीत लहर जारी है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को तापमान शून्य से कम 1.2 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आई है, जिससे श्रीनगर की रातें लगातार सबसे अधिक शीत लहर की चपेट में हैं। इसी तरह, पहलगाम में भी बुधवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से कम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से कम 2.9 डिग्री सेल्सियस था। दक्षिण कश्मीर में पर्यटक स्थल के लिए तापमान सामान्य से शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम था। इस बीच, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में पिछली रात का तापमान शून्य से कम 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    कुपवाड़ा में मंगलवार को तापमान शून्य से कम 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 1.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि कोकेरनाग में आज न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह शून्य से कम 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का तापमान बुधवार को 0.6 डिग्री सेल्सियस है, जबकि पिछली रात यह शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

    श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्से धुंध की चपेट में थे और कोहरे के कारण यात्रियों को कम दृश्यता के बीच हेडलाइट जलाकर अपने वाहनों को चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कश्मीर में कई जगहों पर 27 नवंबर तक कोहरा छाए रहने के आसार हैं। प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क और बादल छाए रहने के साथ-साथ, 23 नवंबर को अलग-अलग ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात के आसार हैं। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में 27 से 30 नवंबर तक हल्की वर्षा या हिमपात के अनुमान हैं।

    उत्तर प्रदेश का मौसम

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।नोएडा की बात करें तो यहां भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here