हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home देश जयशंकर ने ओ&#...

    जयशंकर ने ओ’ब्रायन के साथ की महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

    Discuss

    वाशिंगटन (एजेंसी)।

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन से मुलाकात कर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। डॉ. जयशंकर की श्री ओ’ब्रायन से मुलाकात ट्रम्प प्रशासन के शीर्ष नीति निर्माताओं के साथ निर्धारित उनकी बैठक की हिस्सा थी। इस बैठक के बाद डॉ. जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, “अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन से मिलकर खुशी हुई।

    उनके साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सारभूत बैठक हुई। हम उनके साथ काम करने के लिए तैयार हैं।” उल्लेखनीय है कि ओ’ब्रायन डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति के कार्यकाल के चौथे राष्ट्रीय सुरक्षा सुलाहकार हैं। वह जॉन बोल्टन के स्थान पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने हैं। ट्रम्प ने बोल्टन को गत सितंबर में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद से हटा दिया था।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।