हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब शिरोमणि शहीद ...

    शिरोमणि शहीद उधम सिंह के नाम पर बनेगा जलालाबाद बाईपास

    Fazilka News
    Jalalabad News: शिरोमणि शहीद उधम सिंह के नाम पर बनेगा जलालाबाद बाईपास

    सरकार ने 13.28 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की

    • लोक निर्माण मंत्री ने विधानसभा में की घोषणा | Fazilka News
    • विधायक जगदीप कम्बोज गोल्डी ने मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री का किया धन्यवाद

    जलालाबाद (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Jalalabad News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की। जलालाबाद में शिरोमणि शहीद उधम सिंह के नाम पर बाईपास के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पंजाब विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान प्रश्नकाल के दौरान स्थानीय विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर जलालाबाद बाईपास के निर्माण के संबंध में सवाल उठाया, जिस पर लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने विधानसभा को बताया कि जलालाबाद का बाईपास फिरोजपुर-फाजिल्का रोड से बनाया जाएगा, जो बागे के उताड़  से शुरू होकर नहर के साथ-साथ अमीर खास तक बनेगा। इसकी लंबाई 8.75 किलोमीटर तथा चौड़ाई 18 फीट होगी। इस संबंध में सरकार ने 13 करोड़ 28 लाख 70 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी कर दी है। Fazilka News

    विधायक जगदीप काम्बोज गोल्डी ने कहा कि इस सड़क की मांग काफी समय से की जा रही थी, लेकिन पिछली सरकारों के बड़े नेता  इस क्षेत्र से वोट तो लेते रहे, लेकिन विकास के असल मुद्दों की ओर उनका ध्यान नहीं गया और पिछले बड़े नेता इस बाईपास का निर्माण नहीं करवा पाए। उन्होंने आगे बताया कि यह सड़क महान शहीद उधम सिंह के नाम पर बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण से जलालाबाद की यातायात समस्या का स्थायी समाधान होगा और लोगों को फाजिल्का से फिरोजपुर आने-जाने में लगने वाला समय भी कम लगेगा। विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने इस सड़क को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का धन्यवाद करते हुए सदन में यह भी मांग की कि इस नई सड़क पर  शहीद उधम सिंह की प्रतिमा भी स्थापित की जाए। लोक निर्माण मंत्री ने तुरंत इस मांग को स्वीकार कर लिया। Fazilka News

    विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने इस संबंध में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार हलके के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बहुमूल्य कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। उन्होंने कहा कि यह नई सड़क क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खोलेगी। Fazilka News

    यह भी पढ़ें:– New Traffic Rules: हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान के वाहन चालक हो जाओ सावधान, बदल गए हैं ट्रैफिक नियम, जुर्माना कई गुना बढ़ा, जानें