हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Bribe: जेई और...

    Bribe: जेई और लाइनमैन पांच हजार रु. रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    Jalandhar News
    Jalandhar News: जेई और लाइनमैन पांच हजार रु. रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    यूपीआई के जरिए लिए 5 हजार रुपए, केस दर्ज

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Vigilance Bureau: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के भोगपुर में जूनियर इंजीनियर (जेई) और लाइनमैन को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया जूनियर इंजीनियर पंजाब स्टेट पावर कॉपोर्रेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) भोगपुर में तैनात था। जिनकी पहचान जूनियर इंजीनियर मनजीत सिंह और लाइनमैन हरजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ जालंधर रेंज विजिलेंस में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी। जालंधर विजिलेंस के अधिकारी के अनुसार मकसूदां के सुदर्शन पार्क एरिया के रहने वाले सुमीत वधवा द्वारा एक शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर दोनों की गिरफ्तार की गई है। Jalandhar News

    जालंधर विजिलेंस के अधिकारी सुखदेव सिंह की टीम द्वारा ये कार्रवाई की गई है। विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क कर सुमीत वधवा ने आरोप लगाया कि उक्त दोनों आरोपी उसके घर पर लगे पुराने मीटर को हटाने और बिजली का नया मीटर लगाने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। उक्त लाइनमैन यूपीआई पेमेंट के जरिए पहले ही 5 हजार रुपए ले चुका था। शेष राशि के रूप में 5 हजार रुपए की मांग कर रहा था। Jalandhar News

    शिकायत के आधार पर विजिलेंस द्वारा मामले में जांच शुरू की गई है और टीम ने जाल बिछाया। सरकारी गवाहों की उपस्थिति में दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी रिश्वत की दूसरी किश्त लेने के लिए आए थे। इसी दौरान दोनों की गिरफ्तार हुई है। आरोपियों के खिलाफ जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। Jalandhar News

    यह भी पढ़ें:– स्वरोजगार से स्वावलंबन माटी कला बोर्ड का ध्येय: प्रहलाद राय टाक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here