हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दो कारों को ट...

    दो कारों को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से भिड़ी जीप

    Hanumangarh News
    दो कारों को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से भिड़ी जीप

    हादसे के बाद जीप छोडक़र फरार हुआ चालक | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन में जंक्शन रोड पर अनियंत्रित हुई एक जीप दो कारों को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से जा टकराई। विद्युत पोल को टकराते ही जीप रूक गई। चालक जीप छोड़ मौके से भाग गया। गनिमत रही कि जिस विद्युत पोल से जीप टकराई उससे 11 हजार वोल्टेज की विद्युत तार जा रही है। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि जिन कारों से जीप टकराई वह काफी क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को एक जीप जंक्शन की तरफ से टाउन मार्ग पर आई। मारुति मोटर्स व भारत गैस एजेंसी कार्यालय के सामने पहुंचने पर यह जीप आगे जा रही दो कारों में जा भिड़ी। Hanumangarh News

    कारों से टकराने से अनियंत्रित हुई जीप सडक़ किनारे लगे विद्युत पोल से टकराकर रूक गई। टक्कर लगने से विद्युत पोल तारों के सहारे सडक़ की तरफ झुक गया। गनिमत रही कि उस समय सडक़ से गुजर रहे अन्य वाहनों पर पोल नहीं गिरा। अन्यथा करंट प्रवाहित होने से बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान जीप का चालक मौका पाकर वाहन को छोडक़र भाग गया। जीप की टक्कर लगने से कारों का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद करवा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को बदलने का कार्य शुरू किया। इस कारण आसपास के इलाके में काफी देर तक विद्युत सप्लाई बंद रही। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– हनुमानगढ़ ने अपने नाम किया राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here