हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home देश जिंदल ने डेरा...

    जिंदल ने डेरा सच्चा सौदा के बारे में कह दी ये बड़ी बात

    Panipat News
    Panipat News: जिंदल ने डेरा सच्चा सौदा के बारे में कह दी ये बड़ी बात

    पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। Pawan Jindal: पौधों के बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमें हर वर्ष छायादार व फलदार पौधे लगाकर पानीपत नगर निगम और विभिन्न संस्थाओं द्वारा चलाए गए इस पौधारोपण अभियान को और आगे बढ़ाना होगा। यही नहीं पेड़-पौधे लगाकर उनका संरक्षण भी करना बहुत जरूरी है तभी सही मायने में यह अभियान सफल होगा। Panipat News

    यह बात क्षेत्रीय संघ संचालक उत्तर क्षेत्र पवन जिंदल ने वृक्षा रोपण महाअभियान के तहत स्थानीय सैक्टर 18 में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पौधों की सुरक्षा और संरक्षण बहुत जरूरी है। हमें पेड़-पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता है और हमें यह समझना होगा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए डेरा सच्चा सौदा भी हमेशा अहम भूमिका निभाते आया है। आज भी डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने यहां पहुंचकर निगम के साथ मिलकर पौधारोपण करने में और पर्यावरण को बचाने के लिए बहुत बड़ा संदेश भी दिया है।

    जिंदल ने कहा कि हमें विकसित भारत की इस कड़ी में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है और देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती की तरफ लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसमें सभी को सहयोग करने का आह्द्दवान किया। उन्होंने कहा कि हर देशवासी का पर्म कर्तव्य है कि वह विकसित भारत संकल्प अभियान में अपना सहयोग प्रदान करे। Panipat News

    पूर्व सांसद संजय भाटिय ने निगम व प्रशासन द्वारा प्रारम्भ किए गए इस ग्रीन पानीपत अभियान की प्रशंसा की व कहा कि इस कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं, स्कूल, कॉलेज, विद्यार्थियों, उद्योगपतियों, व्यापारियों और सामजिक संस्थाओं ने एक मंच पर आकर इस मिशन को कामयाब करने के लिए जो कदम उठाया है वह सराहनीय है।

    मेयर कोमल सैनी ने इस कार्यक्रम को सफल कार्यक्रम बताते हुए कहा कि पौधारोपण का संदेश अन्य जिलों में भी जाएगा व पानीपत की तरह दूसरे जिले भी पौधारोपण से प्रदूषण मुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे रक्षक भी हैं। हमें इनकी परवरिश करने के साथ-साथ हर वर्ष इनमें बढौतरी भी करनी चाहिए व पौधारोपण करना चाहिए।

    कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरपाल ढांडा ने प्रशासन के इस अभियान की सराहना की और कहा कि पेड़-पौधे शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ प्रदूषण को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने हर व्यक्ति को पौधारोपण करने का आह्द्दवान किया व उसकी देखभाल भी करने की जिम्मेदारी की बात कही। Panipat News

    कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने पौधारोपण कार्यक्रम के तहत आमजन को आहृवान किया कि पौधे हमें भविष्य के साथ जोड़ते हैं। जितनी बड़ी मात्रा में हम पौधारोपण करेंगे आने वाली पीढिय़ों के लिए बड़ी सम्पदा हम देंगे। हमें पौधारोपण के साथ-साथ उसकी परवरिश करने की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार के वन विभाग के माध्यम से अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विभाग द्वारा नि:शुल्क पौधे भी वितरित किए जाते हैं।

    कार्यक्रम में निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने निगम की ओर से सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम धीरे-धीरे सफलता के पायदान पार कर रहा है। निगम द्वारा एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसकी शुरूआत मंगलवार को 5 हजार पौधों से की गई है। पिछले एक महीने से अनेकों स्थानों पर पौधारोपण किया गया है। निगम के पार्षद भी इस अभियान के साथ जुड़कर अपने-अपने वार्डो में पौधारोपण कर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं।

    कार्यक्रम संयोजक संदीप जिंदल एडवोकेट ने कहा कि पौधारोपण का यह अभियान सबका सांझा प्रयास है जिसमें पानीपत की सभी संस्थाएं अपनी भागीदारी निभा रही है। सब मिलकर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएंगे। Panipat News

    यह भी पढ़ें:– Indian Swimmer: जान बचाने के लिए गंगा में कूदने वाला 10 साल का लड़का, बना भारत का सबसे बड़ा तैराक