Mexico Plane Crashed: मेक्सिको में काले धुँए से सटा आसमान, 6 की गई जान, जानें क्या है मामला?

Mexico News
Mexico Plane Crashed: मेक्सिको में निजी जेट विमान सैन माटेओ एटेंको में क्रैश, 6 की गई जान

Mexico Plane Crashed: मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के केंद्रीय प्रांत में स्थित सैन माटेओ एटेंको नगर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय प्रशासन की जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कम से कम छह लोगों की जान चली गई है। राज्य नागरिक सुरक्षा समन्वयक एड्रियन हर्नांदेज़ रोमेरो ने बताया कि विमान में कुल दस लोग सवार थे, जिनमें पायलट और सह-पायलट भी शामिल थे। मृतकों की शिनाख्त का कार्य अभी जारी है। Mexico News

अधिकारियों के अनुसार यह एक निजी जेट विमान था, जिसमें आठ यात्री और दो चालक दल के सदस्य पंजीकृत थे। दुर्घटना के कई घंटे बाद तक केवल सात शव ही बरामद किए जा सके थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विमान ने एक फुटबॉल मैदान में उतरने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण खोने के कारण पास के एक व्यावसायिक परिसर की धातु से बनी छत से टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद भीषण आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

हवाई अड्डा तोलूका घाटी का एक प्रमुख विमानन केंद्र माना जाता है

राज्य सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि राहत एवं बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और लोगों से उस क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है। यह दुर्घटना सोमवार को एक औद्योगिक क्षेत्र में हुई, जो टोलुका अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 5.7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा तोलूका घाटी का एक प्रमुख विमानन केंद्र माना जाता है।

मेक्सिको के अवसंरचना, संचार और परिवहन मंत्रालय ने जानकारी दी कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर हुआ। सैन माटेओ एटेंको की मेयर एना मुनिज नेरा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और नागरिकों से दोबारा आग्रह किया कि वे सुरक्षा कारणों से उस क्षेत्र में न जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह विमान जेट प्रो कंपनी से संबंधित था और जमीन पर किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। Mexico News