हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जियो का नया स...

    जियो का नया स्मार्टफोन- जियोफोन-नेक्स्ट 10 सितंबर से बाजार में

    JioPhone-Next

    नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं सालाना आम सभा में अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने आज रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में बने नए स्मार्टफोन जियोफोन-नेक्स्ट की घोषणा की। नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचरों और ऐप से लैस होगा। एंड्रायड बेस्ड इस स्मार्टफोन का आॅपरेटिंग सिस्टम जियो और गूगल ने मिलकर विकसित किया है। अंबानी ने ऐलान किया कि नया स्मार्टफोन आम आदमी की जेब के लिहाज से बनाया गया है। यह बेहद किफायती होगा और 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी से बाजार में मिलने लगेगा। हलांकि उन्होंने जियोफोन-नेक्स्ट की कीमतों के बारे में खुलासा नही किया है।

    जियो करेगा देश में सबसे पहले 5जी की लॉन्चिंग- मुकेश अंबानी

    देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44 वीं सालाना आम सभा के दौरान उसके अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने आज भरोसा जताया कि देश में 5जी की शुरूआत रिलायंस जियो ही करेगा। रिलायंस जियो ने अत्याधुनिक स्टैंडअलोन 5जी तकनीक को विकसित करने में जबरदस्त बढ़त हासिल की है, जो वायरलेस ब्रॉडबैंड के लिए बड़ी छलांग है। अंबानी ने बताया कि 5जी परीक्षणों के दौरान जियो ने सफलतापूर्वक 1 जीबीपीएस से अधिक की स्पीड पाई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।