हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More

    Welfare Work: डेरा श्रद्धालुओं ने की मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग की संभाल

    Sangrur News
    Sangrur News: मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग की संभाल करते डेरा श्रद्धालु।

    संगरूर (सच कहॅूँ/नरेश कुमार)। Welfare Work: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक संगरूर के सेवादारों ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग की देखभाल कर उसे वृद्ध आश्रम बडरूखां में दाखिल करवाया। रिटायर्ड इंस्पेक्टर जुगराज सिंह इन्सां ने बताया कि गांव कातरो क्षेत्र में एक बुजुर्ग लावारिस हालत में मिला, जिसकी हालत दयनीय बनी हुई थी। जिसकी सूचना अर्शदीप इन्सां व जगदेव इन्सां ने हमारी टीम को दी।

    सूचना मिलने पर टीम के सेवादार मौके पर पहुंचे और उसे संभालकर एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, संगरूर लाया गया, जहाँ उसे भोजन कराया गया। बुजुर्ग ने अपना नाम भल्ला पुत्र पुकार, निवासी समस्तीपुर (बिहार) बताया, लेकिन पूरा पता बताने में असमर्थ रहा। बाद में थाना सिटी संगरूर में रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसे देखभाल हेतु वृद्ध आश्रम बडरूखां में दाखिल करवा दिया गया। इस सेवा कार्य में प्रेमी गुरसेवक इन्सां, निर्भय इन्सां व बहन हरदेव इन्सां का विशेष योगदान रहा। Welfare Work

    यह भी पढ़ें:– Digital Excellence Award: पंजाब को नागरिक-केंद्रित सुधारों के लिए मिला प्रतिष्ठित ‘डिजिटल एक्सीलेंस अवॉर्ड