हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    Drug Addiction: नशे की लत ने बुझाया एक और घर का चिराग

    Hanumangarh News
    Drugs Addiction

    Drug Addiction: हनुमानगढ़। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। ताजा मामले में टाउन क्षेत्र के रूपनगर इलाके में नशे की लत ने एक और घर का चिराग बुझा दिया। 29 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज की वजह से मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर टाउन पुलिस थाना में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार रूपनगर, वार्ड 38 निवासी मोहम्मद शाहबाज (25) पुत्र मोहम्मद शफीक ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका बड़ा भाई चांद खां (29) नशा करने का आदी था। 28 फरवरी की शाम को चांद खां घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे ही थे कि रात करीब एक बजे सूचना मिली कि उसे राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

    सूचना मिलते ही मोहम्मद शाहबाज अपने परिजनों के साथ राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बताया कि चांद खां की मौत हो चुकी है। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच एएसआई जसवंत सिंह कर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके। Hanumangarh News