हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जेजेपी और बीज...

    जेजेपी और बीजेपी सिंबल पर नहीं लड़ेगी पंचायती चुनाव: बबली

    Babli sachkahoon

    कैबिनेट मंत्री ने फरीदाबाद के गांव भनकपुर में जनसभा को किया संबोधित

    सच कहूँ/राजेंद्र दहिया, फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली (Babli) ने कहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयार है। इसको लेकर उनकी मुख्यमंत्री से भी बात हुई है और जल्द ही प्रदेश में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली (Babli) गांव भनकपुर में लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ बीजेपी नेता तेजपाल डागर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

    ग्रामीणों ने उनके समक्ष जो समस्याएं रखी उन्होंने तुरंत अधिकारियों को उनका समाधान करने के आदेश भी दिए हैं और उसका समय भी बाउंड किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सिंबल पर चुनाव लड़ने का अपना फैसला है कि वह सिंबल पर चुनाव लड़े या ना लड़े लेकिन बीजेपी और जेजेपी गठबंधन सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ेगा ऐसा उनका मानना है।

    उन्होंने कई गांवों के किसानों को आश्वासन दिया है कि जो किसानों को सेम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है उसका भी जल्द ही समाधान किया जाएगा। इस मौके पर जेजेपी जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, ठाकुर राजाराम, अनिल खुटेला भारत कुमार, सुनील शास्त्री, फौजी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here