हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जेजेपी नहीं ल...

    जेजेपी नहीं लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव

    JJP

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में किंग मेकर बनकर उभरी जननायक जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का एलान किया है। दिल्ली चुनाव के एलान के वक्त जेजेपी मुखिया दुष्यंत चौटाला ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतरने का दावा किया था। जेजेपी और बीजेपी के गठबंधन की खबरें भी लगातार सामने आ रही थीं।

    लेकिन नॉमिनेशन के आखिरी दिन पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल भी दिल्ली चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का एलान कर चुकी है। दुष्यंत चौटाला ने खुद सामने आकर जेजेपी के चुनाव नहीं लड़ने की जानकारी दी है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।