हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home रंगमंच फिर भी दिल है...

    फिर भी दिल है हिंदुस्तानी का रीमेक बनाना चाहती है जूही चावला

    juhi chawla phir-bhi-dil hindustani

    नयी दिल्ली।  बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला अपनी फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ का रीमेक बनाना चाहती है। जूही से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी किसी फिल्म का रीमेक बनाना चाहेंगी तो इस पर उन्होंने कहा कि वह ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ फिल्म का रीमेक बनाने के बारे में सोच सकती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्हाल वो इस बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहेंगी नहीं तो मीडिया के लोग इस बारे में और जानकारी जुटाने के चक्कर में पड़ जाएंगे। वहीं टीआरपी के लिए कुछ चैनलों पर इसकी चर्चा शुरू हो जाएगी. हालांकि इस तरह की फिल्म बनाने के बारे में आज सोचा जा सकता है।

    जूही ने कहा कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस फिल्म में भूमिका निभा सकते हैं। हाल ही में उन्होंने संजू (इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे) और राजी (इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थी) फिल्में देखी हैं। दोनों ही फिल्मों में इन कलाकारों का अभिनय कमाल का है। यदि ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ दुबारा बनती है तो वह इन्हीं कलाकारों को फिल्म में देखना पसंद करेंगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।