हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खेल मंत्री पर...

    खेल मंत्री पर महिला ने लगाए आरोप, मंत्री बोले-आरोप झूठे, मेरे खिलाफ साजिश रची गई

    Sandeep Singh sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर प्रदेश की ही एक जूनियर महिला कोच ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। उक्त महिला कोच का कहना है कि खेल मंत्री ने अपने सरकारी आवास में बुलाकर उससे छेड़छाड़ की, वहीं इन आरोपों के बाद खेल मंत्री ने कहा है कि उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है। महिला कोच ने बताया कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने उसे इंस्टाग्राम के जरिए कॉन्टेक्ट किया। फिर उसे स्नेपचैट पर बात करने को कहा। फिर मुझे चंडीगढ सेक्टर-7 में मिलने के लिए बुलाया। मैं नहीं गई तो वे उसे इंस्टा पर ब्लॉक और अन ब्लॉक करते रहे। फिर उसे एक डॉक्यूमेंट के बहाने घर बुलाया, जहां मंत्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

    यह भी पढ़ें:– गुुरुग्राम में नववर्ष पर 31 दिसम्बर की रात को तैनात रहेंगे 4000 पुलिसकर्मी

    महिला कोच ने आरोप लगाया है कि मंत्री संदीप सिंह ने उसको कहा मेरी बात मानने पर आपको सभी सुविधाएं और मनचाही जगह पोस्टिंग मिलेगी। जब मैंने मंत्री की बात नही मानी तो उसके बाद उसका तबादला कर दिया गया और ट्रेंनिग तक रोक दी गई।

    मंत्री संदीप सिंह ने खारिज किए आरोप

    इस पूरे मामले में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि मेरे खिलाफ यह षड्यंत्र किया जा रहा है। जो भी आरोप महिला कोच के द्वारा लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह से मिथ्या हैं। मैं इस महिला कोच से कभी नहीं मिला।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here