हमसे जुड़े

Follow us

27.4 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्रताप स्कूल ...

    प्रताप स्कूल के 53 विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा प्रतियोगिता में लिया भाग

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। महात्मा गांधी राजभाषा हिन्दी प्रचार संस्था द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के दौरान अखिल राजभाषा हिन्दी की परीक्षा आयोजित करवाई गई। जिसमें प्रताप स्कूल खरखौदा के अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। नमिता कक्षा दसवीं व पारूल कक्षा छठी को राष्ट्रीय राजभाषा हिन्दी गौरव पुरस्कार प्रमाण-पत्र एवं स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। 53 विद्यार्थियों को अखिल राजभाषा हिन्दी उत्तमा और अखिल राजभाषा हिन्दी रत्न परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर मैडल एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधि से जहाँ विद्यार्थियों का राष्ट्रीय भाषा हिन्दी के प्रति उत्साहवर्धन होता है वहीं विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास में विशेष सहयोग रहता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here