हमसे जुड़े

Follow us

32.4 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी थाना समाधान द...

    थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसपी रामसेवक गौतम, सुनी जनसमस्याएं

    Kairana
    Kairana थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसपी रामसेवक गौतम, सुनी जनसमस्याएं

    कैराना। कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसपी शामली रामसेवक गौतम ने जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित पांच शिकायती-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
    शनिवार को कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसपी शामली रामसेवक गौतम ने की। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित पांच शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। वहीं, एसपी ने मातहतों को शिकायतों के निष्पक्ष एवं गुणवात्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। इस दौरान एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, सीओ श्याम सिंह, तहसीलदार अर्जुन चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, ईओ समीर कश्यप आदि मौजूद रहे।