अखंड सुमिरन। हरियाणा का कैथल ब्लॉक फिर आगे

Meditation Competition

कैथल के 92,027 सेवादारों ने 82 लाख 76 हजार 502 घंटे जपा रामनाम

  • पटियाला दूसरे स्थान पर
  • टॉप-10 में पंजाब-हरियाणा के 5-5 ब्लॉकों ने बनाई जगह
  • विदेशों में भी 812 सेवादारों ने 30,205 घंटे किया सुमिरन

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच चल रहे अखंड सुमिरन प्रेम मुकाबले में इस बार 1 से 31 मार्च 2021 तक देश-विदेश के 803 ब्लॉकों के 1,72,81,054 सेवादारों ने 30 करोड़ 43 लाख 67 हजार 866 घंटे राम-नाम का जाप किया। टॉप-10 की बात करें तो इस बार पंजाब-हरियाणा के 5-5 ब्लॉकों ने अपनी जगह बनाई है। अखंड सुमिरन मुकाबले में एक बार फिर पूरे विश्व में हरियाणा के कैथल ब्लॉक ने पहला स्थान हासिल किया है। कैथल ब्लॉक के 92,027 सेवादारों ने 82 लाख 76 हजार 502 घंटे रामनाम का जाप किया है।

जबकि दूसरे स्थान पर इस बार पंजाब के पटियाला ब्लॉक ने स्थान हासिल किया है। जिसमें पटियाला के 25,374 सेवादारों ने 61 लाख 45 हजार 592 घंटे सुमिरन किया है। तीसरे स्थान की बात करें तो इस बार हरियाणा का टोहाना ब्लॉक रहा। जिसमें 33,296 सेवादारों ने 57,47,301 घंटे अखंड सुमिरन किया है। जबकि दूसरे स्थान पर इस बार पंजाब के पटियाला ब्लॉक ने स्थान हासिल किया है। जिसमें पटियाला के 25,374 सेवादारों ने 61 लाख 45 हजार 592 घंटे सुमिरन किया है। तीसरे स्थान की बात करें तो इस बार हरियाणा का टोहाना ब्लॉक रहा। जिसमें 33,296 सेवादारों ने 57,47,301 घंटे अखंड सुमिरन किया है।

इन राज्यों में ये ब्लॉक रहे प्रथम

सुमिरन प्रेम मुकाबले में अलग-अलग राज्यों में हरियाणा में ब्लॉक कैथल, पंजाब में ब्लॉक पटियाला, राजस्थान में श्रीगंगानगर, उत्तर प्रदेश में ब्लॉक रोहता, हिमाचल प्रदेश में ज्वालामुखी, दिल्ली में ब्लॉक सुभाष नगर, उत्तराखंड में बाजपुर, मध्यप्रदेश में ढोढर, छत्तीसगढ़ में बैकुंडपुर, महाराष्टÑ में पुणे, उतर प्रदेश में हापुर, आन्ध्रप्रदेश में विशाखापट्टनम, ओड़िसा में पूरी, तेलंगाना में हैदराबाद, बिहार में सहरसा, गुजरात से अहमदाबाद, तमिलनाडू में चेन्नई प्रथम रहा। इसके साथ ही विदेशों में मेलबोर्न, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, ब्रिसबेन, इंग्लैंड, यूएई, कैनबेरा, कुवैत, सिडनी, बिजिंग में विदेशों में 812 सेवादारों ने 30,205 घंटे सुमिरन किया।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।