हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ इटली में अंतर...

    इटली में अंतरिक्ष वैज्ञानिक बना खन्ना का कमलप्रीत

    India Space Scientist

    खन्ना (लुधियाना)। ‘‘मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।’’ वास्तव में इन पंक्तियों को सार्थक कर दिखाया है पंजाब के खन्ना में जन्मे कमलप्रीत सिंह स्लैच ने। कमलप्रीत ने अपनी मेहनत, लग्न और दृढ़ इच्छा शक्ति की बदौलत इटली में अंतरिक्ष वैज्ञानिक बने हैं। उन्होंने इटली में स्पेस और एस्ट्रोनोट्स में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही कमलप्रीत सिंह अपने सपनों को साकार करने के बहुत ही करीब पहुंच गया है।

    ऐसा करने वाला पंजाब का पहला विद्यार्थी

    खन्ना के कृष्णा नगर में रहने वाले दविन्द्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा कमलप्रीत इटली के शहर रोम में सपैनजा यूनिवर्सिटी का छात्र है। लड़के की इस प्राप्ति पर उन्हें व कमलप्रीत की माँ जतिंदर कौर को रिश्तेदारों व दोस्तों की ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पंजाब का अकेला ऐसा विद्यार्थी है, जिसने इस विषय में इटली में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

    चांद पर जाने की इच्छा

    कमलप्रीत सिंह ने फोन पर बताया कि उसका सपना रहा है कि वह अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनकर बड़ी-बड़ी खोजें करे। वो कहता है कि उसकी एक दिली इच्छा है कि वो एक दिन अंतरिक्ष की उड़ान भरकर चाँद पर जाए। इसी के चलते उसने ये पढ़ाई की है। कमलप्रीत सिंह ने आगे बताया कि वह पीएचीडी की पढ़ाई के साथ-साथ अपने रिसर्च संबंधी कार्य को भी जारी रखेगा। उसकी इच्छा है कि वो एक दिन नासा टीम का सदस्य बने।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।