हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home खेल केन के डबल से...

    केन के डबल से इंग्लैंड जीता

    England, won, Kane's, Double

    इंग्लैंड का पहला गोल 11 वें मिनट में किया

    वोल्गोग्राद। हैरी केन के दोनों हाफ में किये एक-एक गोल की बदौलत इंग्लैंड ने ट्यूनीशिया को फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप जी मुकाबले में सोमवार को 2-1 से हराकर पूरे तीन अंक अर्जित कर लिए। दोनों टीमें आधे समय तक 1-1 से बराबर थीं लेकिन केन ने इंजरी समय के पहले ही मिनट में बेहतरीन हैडर लगाकर इंग्लैंड के लिए मैच विजयी गोल दाग दिया। केन ने इंग्लैंड का पहला गोल 11 वें मिनट में किया जबकि ट्यूनीशिया का गोल फेरजानी सासी ने 35 वें मिनट में पेनल्टी पर किया।