हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Kanwar Yatra 2025: नोएडा से हरिद्वार तक कांवड़ यात्रा होगी सुगम और सुरक्षित, परिवहन विभाग चलाएगा 40 बसें

    Bhopa News
    Kanwar Yatra: शिव जयघोष से झूम उठा वातावरण

    Kanwar Yatra 2025: नोएडा। श्रावण मास में प्रारंभ हो रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष तैयारियाँ की हैं। नोएडा स्थित मोरना डिपो से प्रतिदिन 40 बसें हरिद्वार के लिए संचालित की जाएंगी, जो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रत्येक आधे घंटे पर रवाना होंगी। साथ ही, 10 अतिरिक्त बसों को रिज़र्व में रखा गया है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर सेवा में लाया जाएगा। Kanwar Yatra News

    डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) श्री रोहताश सिंह ने जानकारी दी कि कांवड़ियों की सुविधा हेतु मोरना डिपो पर एक हेल्प डेस्क और नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की जाएगी, जहां यात्रियों को आवश्यक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हमारी पूरी कोशिश है कि कोई भी कांवड़ यात्री असुविधा का सामना न करे।”

    महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था | Kanwar Yatra News

    परिवहन विभाग ने बसों में महिलाओं एवं वृद्ध यात्रियों के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। इसके अतिरिक्त, बसों में कार्यरत परिचालक (कंडक्टर) यात्रियों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी लेते रहेंगे। यात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

    वाहन चालकों और परिचालकों की सतर्कता बनाए रखने हेतु ब्रीथ एनालाइज़र से जांच की जाएगी ताकि शराब सेवन कर वाहन न चलाया जाए। इसके अलावा, 12 फुट से अधिक लंबी कांवड़ अथवा किसी प्रकार की धारदार या नुकीली वस्तु को बस में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

    यातायात मार्गों में बदलाव की संभावना | Kanwar Yatra News

    कुछ मार्गों पर निर्माण कार्य जारी रहने के कारण रूटों में बदलाव की संभावना है, परंतु चालकगण इसके लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं। आवश्यकता पड़ने पर ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से रूट और समय की तत्काल जानकारी यात्रियों को दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।

    परिवहन विभाग ने आम जनमानस से अपील की है कि सभी यात्री यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें। श्री सिंह ने कहा, “अक्सर देखा गया है कि नियमों की अनदेखी से अव्यवस्था उत्पन्न होती है। यदि सभी नियमों का पालन करते हैं तो यात्रा सुचारु और सुरक्षित बनी रहेगी।” राज्य परिवहन निगम की यह पहल यात्रा को सरल, सुरक्षित और अनुशासित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। Kanwar Yatra News

    Bihar Voter list verification Case: बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट में पहुं…