पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने घायल महंत से की मुलाकात

Pratap Nagar News
Pratap Nagar News:

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी कुछ दिन पहले जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव चिक्कन स्थित आश्रम के महंत पर बदमाशों ने आश्रम में देर रात घुस कर खतरनाक हमला कर उनको बुरी तरह से धायल करके आश्रम में लूटपाट की गई थी, आज वह अस्पताल में भर्ती आश्रम के महंत से मिले और उनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी ली। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अस्पताल के डाक्टरों से कहा कि महंत के उपचार में कोई कसर नहीं रहनी चाहिए, महंत के आश्रम में धोखे से घुस कर दुर्दांत अपराधियों ने जो यह घृणित कार्य किया है वह आति निंदनीय है। Pratap Nagar News

जिसकी क्षेत्र में रहने वाले लोग भी कड़ी भर्त्सना कर रहे हैं।महंत के क्षेत्र में हजारों अनुयाई हैं। महंत पर हमला करने वाले उनके कुछ बदमाश साथी पकड़े गए हैं व कुछ फरार है उन्हें भी जल्दी पकड़ कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ,किसी भी दोषी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रतापनगर थाना के प्रभारी का भी तुरंत तबादला कर दिया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने महंत के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि पूरा क्षेत्र उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहा है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि महंत जल्दी ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा नेता राकेश त्यागी, सिविल सर्जन डॉ पूनम चौधरी, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग व महंत के सहयोगी साथ रहें Pratap Nagar News

यह भी पढ़ें:– Railway Station: रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, दो घायल