हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 23 सितंबर को ...

    23 सितंबर को भाजपा के पक्ष में जगाधरी अनाज मंडी में पहुंचेंगे देश के गृहमंत्री अमित शाह: कंवरपाल गुर्जर

    Khizrabad News
    Khizrabad News: 23 सितंबर को भाजपा के पक्ष में जगाधरी अनाज मंडी में पहुंचेंगे देश के गृहमंत्री अमित शाह: कंवरपाल गुर्जर

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, इसी कड़ी के अंतर्गत देश के गृहमंत्री अमित शाह 23 सितंबर दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे को जगाधरी अनाज मंडी में पहुंचकर भाजपा के पक्ष में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। Yamunanagar News

    भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हम सभी के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में देश के गृहमंत्री स्टार प्रचारक अमित शाह पधार रहे हैं, भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने 23 सितंबर की गृहमंत्री अमित शाह की जगाधरी रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई और कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को देश के गृहमंत्री का मार्गदर्शन मिलेगा, सभी को उनके विचारों को अवश्य सुनना चाहिए, भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जगाधरी रैली में हजारों की भीड़

    पहुंचेगी और भीड़ के मामले में सभी पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने का कार्य करेगी, भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक 23 सितंबर दिन सोमवार को दोपहर 12:00 अनाज मंडी में अवश्य पहुंचे, भाजपा के कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जगाधरी क्षेत्र में लगातार तीसरी बार जनता के सहयोग आशीर्वाद से कमल खिलेगा व हरियाणा में भी लगातार तीसरी बार डबल इंजन की भाजपा सरकार बनने जा रही है। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: सीमेंट मिक्सर से टकराई बस, 16 यात्री घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here