हमसे जुड़े

Follow us

19 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home रंगमंच पठान फिल्म को...

    पठान फिल्म को लेकर देश में कोहराम, जानें क्या है मामला

    अलवर में पठान फिल्म को लेकर करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन

    अलवर (एजेंसी)। राजस्थान के अलवर में करणी सेना के कार्यकतार्ओं ने आज पठान फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। करणी सेना के कार्यकतार्ओं ने एस एम डी सर्किल पर पहुंचकर पठान फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान का पोस्टर जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में करनी सेना के कार्यकर्ता मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें:– भाजपा नेता, अभिनेता परेश रावल के खिलाफ मामला दर्ज

    क्या है मामला

    करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री भूपेंद्र ने बताया कि पठान फिल्म में भगवा का अपमान हुआ है और इस फिल्म की हिरोइन को भगवा कपड़े पहना कर आपत्तिजनक गाना दिखाया गया इससे लोगो में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि भगवा और केसरिया हमारी सभ्यता और शोर्यता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि करणी सेना द्वारा इस फिल्म को अलवर जिले में नहीं चलने दिया जाएगा इसलिए आज करणी सेना ने पठान फिल्म के अभिनेता शाहरुख खान का पुतला और बैनर जलाया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here