हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश केजरीवाल व भग...

    केजरीवाल व भगवंत मान तीन सितंबर को भिवानी आएंगे

    Sirsa News
    Sirsa News: केजरीवाल व भगवंत मान तीन सितंबर को भिवानी आएंगे

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आगामी तीन सितंबर को हरियाणा के भिवानी आएंगे। इस दौरान दोनों नेता सर्कल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। इस दौरान प्रदेश के पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा।

    उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप गदराना ने शुक्रवार को सिरसा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में 1400 पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिनमें 1338 सर्कल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने पांच वार्ड और पांच गांव पर एक सर्कल इंचार्ज बनाने का काम किया है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में तेजी से एक मजबूत संगठन का निर्माण कर रही है। Sirsa News

    UPI Payment: अगस्त माह में यूजर्स ने खूब किया यूपीआई का इस्तेमाल… और फिर बन गया ऐसे रिकॉर्ड

    उन्होंने कहा कि अब तक हरियाणा में 4000 पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है। जिनकी नियुक्ति तीन चरणों में की गई है। आम आदमी पार्टी में जमींन से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में सबसे बड़ा सियासी संगठन तैयार करेगी। उन्होंने ने कहा कि नूंह हिंसा भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर करवाई है। आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता उस दिन नूंह में नहीं था, वह कमिश्नर, डीसी और एसपी के साथ संपर्क में थे। उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ आप नेता श्यामलाल मेहता व जिला मीडिया प्रभारी अनिल चंदेल भी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here