हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home देश Delhi News: क...

    Delhi News: केजरीवाल की पत्नी ने दिल्ली के लोगों से की ये अपील…

    Delhi News
    Delhi News: केजरीवाल की पत्नी ने दिल्ली के लोगों से की ये अपील...

    Sunita Kejriwal News: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति के रोम रोम में देशभक्ति है और उन्होंने देश के सबसे भ्रष्टाचारी और तानाशाही ताकतों को ललकारा है। श्रीमती सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा था। पूरे देश ने सुना। अगर किसी ने अरविंद केजरीवाल के कोर्ट में रखा गया पक्ष नहीं सुना है तो वो जरूर सुनें। उन्होंने कोर्ट के सामने जो कुछ बोला, उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। अरविंद केजरीवाल सच्चे देशभक्त हैं। बिल्कुल ऐसे ही स्वतंत्रता सेनानी भी अंग्रेजों की तानाशाही से लड़ते थे। Delhi News

    Haryana News: हरियाणा में इतने दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पम्प, पेट्रोल, डीजल टैंक फुल करवाए

    उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी हुई है। अरविंद केजरीवाल ने देश के सबसे भ्रष्टाचारी और तानाशाही ताकतों को ललकारा है। उन्होंने दिल्लीवालों से कहा कि आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई-अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई-अपने बेटे का साथ नहीं देंगे। हमें पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे। श्रीमती सुनीता केजरीवाल ने दो वाट्सएप नंबर 8297324624 और 9700297002 जारी किया। उन्होंने कहा कि आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं।

    Mukhtar Ansari: जानें, मुख्तार अंसारी कैसे बना जुर्म और राजनीति की दुनिया का माहिर खिलाड़ी?

    इस अभियान का नाम ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ है। इस वाट्सएप नंबर पर अरविंद केजरीवाल को आप अपना आशीर्वाद, शुभकामनाएं, दुआएं व प्रार्थना भेज सकते हैं। अगर कोई और भी संदेश देना चाहें तो वो भी दे सकते हैं। दिल्ली में कई माताओं ने तो अपने बेटे के लिए मन्नत मांगी है। कई बहनों ने भी अपने भाई के लिए मन्नत मांगी है। वह भी दिए गए वाट्सएप नंबर पर लिखकर अपना संदेश भेजें। Delhi News

    उन्होंने कहा कि आपको संदेश भेजने के लिए आप का सदस्य होने की जरूरत नहीं है। आप किसी भी पार्टी से हों या नहीं हों, आप अरविंद केजरीवाल को संदेश जरूर भेजें। सभी युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे, अमीर-गरीब सब लोग अपने भाई- अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को कुछ न कुछ लिखकर जरूर भेजें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here