हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी केरल: बाढ़ से ...

    केरल: बाढ़ से करीब 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान: एसोचैम

    Assocham

    नई दिल्ली (एजेंसी)। उद्योग संगठन एसोचैम (Assocham) ने अपने सदस्यों से केरल में आई प्राकृतिक आपदा में खुलकर मदद करने की अपील करते हुए कहा है कि वहां आई भयंकर बाढ़ से न सिर्फ 15 से 20 हजार करोड़ रुपये की तात्कालिक आर्थिक क्षति हुई है बल्कि इसका प्रभाव अगले कुछ माह तक पर्यटन, खेती और व्यापार पर रहेगा।

    संगठन के मुताबिक केरल की बाढ़ ने लाखों लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है। इससे नगदी फसल और कोच्चि तथा अन्य बंदरगाहों के जरिये होने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार को भी क्षति हुई है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद के आठ लाख करोड़ रुपये में पर्यटन के साथ ही कृषि का भी 10-10 फीसदी योगदान है।

    केरल में मुख्य रूप से चावल, काली मिर्च, इलायची, काजू, चाय, कॉफी और नारिसल का उत्पादन होता है। इसके अलावा आंतरिक और विदेशी व्यापार का भी इसमें काफी योगदान होता है। विदेशी व्यापार में नगदी फसलों और अन्य औद्योगिक उत्पादों तथा सेवाओं का निर्यात शामिल है। इसके अलावा कोच्चि तथा अन्य तीन अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों की गतिविधियां भी विदेशी व्यापार के तहत आती हैं। बाढ़ से पूरी अर्थव्यवस्था चर्रमर्रा गई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।